फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Food and supplies officials examine the petrol pumps and gas agencies, Kurukshetra

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने की पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसी की जांच

Thu, 10 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 10 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने 500 और एक हजार के नोट बंद किए जाने से बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सरकार ने पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों पर पुराने नोट चलाने की छूट को लेकर बुधवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली। विभाग के निरीक्षक हुकम चंद ने अपनी टीम के साथ लाडवा व आसपास के पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसी की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच में रिलायंस पेट्रोल पंप के अलावा लाडवा के सभी सार्वजनिक पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसी पर पहले की तरह ही लोगों को पुराने 500 व एक हजार के नोट से सेवाएं प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक ने उनको तर्क दिया कि सरकार की ओर से सार्वजनिक पेट्रोल पंपों के लिए आदेश दिया है, लेकिन उनका पेट्रोल पंप निजी कंपनी का है, जिससे यदि वह नोट लेते है तो भविष्य में उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हुकम चंद ने कहा कि सरकार के आदेशों की पालना के लिए विभाग पूरी तरह से सतर्क है और यदि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक या गैस एजेंसी संचालक 500 व एक हजार के नोट लेने में आनाकानी करता है तो उपभोक्ता उसकी शिकायत विभाग के पास कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed