फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog will increase problems, chances of drizzle today

Kurukshetra News: कोहरा बढ़ाएगा मुसीबतें, आज बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Fog will increase problems, chances of drizzle today
कुरुक्षेत्र। जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उधर मौसम के जानकार आज हल्की बारिश होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से लेकर करीब दोपहर एक बजे तक कोहरा बना रहा, जिससे वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने के कारण सड़क और रेलवे मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ गया। शाहाबाद में एक बुजुर्ग कोहरे के कारण ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दोपहर बाद हल्की धूप दिखाई दी, लेकिन शीतलहर के कारण ठंड से राहत नहीं मिली। ठंडी हवा ने तापमान को नीचे बनाए रखा, जिससे लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में किसान और मजदूर वर्ग को अपने कामकाज के दौरान ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते शुक्रवार को 10 से 11 बजे तक पांच से सात मीटर तक दृश्यता रही। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता के अनुसार शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो ठंड और बढ़ सकती है। उधर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने और आवश्यकता मुताबिक घर से बाहर निकलने की अपील की है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed