फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog increased the problems of common people

Kurukshetra News: कोहरे ने बढ़ाईं आमजन की मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fog increased the problems of common people
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को अल सुबह से घना कोहरा छाया, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे की घनी चादर के चलते दृश्यता महज 10 मीटर तक रही।
वाहन चालकों को सावधानी से ड्राइविंग करनी पड़ी जबकि सुबह-सुबह बाहर निकलने वाले लोग ठंड और कोहरे के कारण ठिठुरते नजर आए। कई ट्रेनें देरी से चलीं तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री और अधिकतम 21.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। रविवार को सुबह से चली शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई। सुबह-सुबह सड़कों और बाजार में सन्नाटा छाया रहा। दोपहर होते हुए मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिला। सुबह 10 बजे के बाद सूरज ने अपनी झलक दिखानी शुरू की, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि दिनभर बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी चलती रही। दोपहर को खिली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई लेकिन शाम होते ही फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक सीबी सिंह ने बताया कि बारिश, धूप और मौसम में नमी गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभकारी है। इससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी। अगर बारिश ज्यादा होती है तो अन्य फसलों को नुकसान की आशंका है जिससे महंगाई बढ़ेगी। ऐसे में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। किसानों को फसल के बचाव के लिए पूर्वानुमान मौसम को देखते हुए फसलों की सिंचाई करनी चाहिए।

उपायुक्त ने की शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि इन दिनों जिले में शीतलहर चल रही है। इससे बचाव के लिए पर्याप्त कपड़ों का स्टॉक करें, घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने के लिए दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। फ्लू, नाक बहना जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती है। इसलिए इस तरह के लक्षणों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें तथा स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों या डॉक्टर से परामर्श करें। विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed