फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fog in the morning and bright sunshine during the day, change in weather continues

Kurukshetra News: सुबह कोहरा तो दिन में तेज धूप, मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and bright sunshine during the day, change in weather continues
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है, जिसके चलते अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक मौसम में रहने लगी है। जबकि सुबह के समय खेतों में हल्का कोहरा भी अब देखने को मिल रहा है। हालांकि धूप खिलते ही पारा बढ़ने लगता है, जिससे उमस भरी गर्मी का आभास अभी भी जारी है। सोमवार को सुबह जहां खेतों में हल्का कोहरा छाया रहा तो वहीं धूप खिलने ही उमस भरी गर्मी का असर भी शुरू हो गया, जो कि दिनभर लोगों को सताता रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने एसी व कूलरों का सहारा लिया। जबकि शाम होते ही पारे में फिर से गिरावट आने लगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार अभी सप्ताह भर में मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई, जिससे बुधवार देर रात मौसम खराब होने के आसार है। इसके कारण वीरवार और शुक्रवार को हल्की बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि मौसम में अभी बदलाव का सिलसिला जारी है। धान की अगेती फसल पककर तैयार हो चुकी हैं, जबकि पछेती फसल में भी दाना विकसित हो रहा है, जिसके चलते मौसम में गर्माहट से धान की पछेती फसल को फायदा मिल रहा है। हालांकि ऐसे में बारिश होने से अब धान की फसल को नुकसान की संभावना ज्यादा रहती हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed