फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Flaws in family ID, two-year-old child's income shown as Rs 5,000

Kurukshetra News: फैमिली आईडी में खामियां, दो साल के बच्चे की कमाई पांच हजार दिखाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Flaws in family ID, two-year-old child's income shown as Rs 5,000
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर के बाद फैमिली आईडी ठीक करवाते हुए लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) सिस्टम की खामियां दिखीं। गरीब परिवारों का दावा है कि सिस्टम में गलत प्रविष्टि के कारण नवजात बच्चे से लेकर सात साल के बच्चों की भी कमाई दिखाई जा रही है, जिससे उनका पीला और गुलाबी राशन कार्ड कट गए और वे सरकारी योजनाओं से वे वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त शिविर में नहीं पहुंचे और डीआरओ चेतना चौधरी ने शिविर में पहुंचने वाले लोगों की शिकायतें सुनी। लोगों के मुताबिक वह समाधान शिविर में सही समय पर आ गई लेकिन 12 बजने से 20 मिनट पहले ही समाधान शिविर से चली गई। वहीं शिविर में अधिकारियों ने 12 शिकायतें मिलने का दावा किया, जिन्हें समाधान के लिए संबंघित विभाग को भेज दिया गया है, लेकिन मौके पर 50 से ज्यादा लोग समस्या लिए खड़े मिले। शिविर में संबंघित विभागों के प्रतिनिधि में शिकायतों का मौके पर समाधान करने के लिए पहुंचे। परंतु वह भी चेयरमेन के जाते ही निकल गए। इसके बाद फैमिली आईडी ठीक करवाने आए लोग वहां मौजूद ऑपरेटरों से अपनी फैमिली आईडी की त्रुटियां ठीक करवाते नजर आए।
विज्ञापन

शिविर में आए गांधी नगर की रहने वाली प्यारो देवी ने बताया की उनके परिवार की वार्षिक आय फैमिली आईडी में छह लाख रुपये दर्ज है। वहीं फैमिली आईडी में उनके दो साल के पोते की वार्षिक आय पांच हजार रुपये दर्ज की गई है। इसी तरह उनका एक बेटा नशे का आदी है और कोई काम धंधा नहीं करता। फैमिली आईडी में उसकी भी तीन लाख रुपये आय दिखाई हुई। वहीं पति व छोटा बेटा दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed