फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five years imprisonment for the person guilty of snatching mobile phone from a student

Kurukshetra News: छात्रा से मोबाइल छीनने के दोषी को पांच साल कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment for the person guilty of snatching mobile phone from a student
कुरुक्षेत्र। छात्रा से मोबाइल छीनने के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी सागर निवासी जंधेडी जिला अंबाला पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। थाना इस्माईलाबाद में 27 नवंबर 2020 को दर्ज शिकायत में हिना ने बताया था कि वह राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में पढ़ती है। 27 नवंबर को दोपहर ढाई बजे के करीब वह कॉलेज से साइकिल पर अपने घर आ रही थी। थांदडा गांव से आगे पहुंची तो बाइक पर आए दो लड़के उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी सागर सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जिला उप-न्यायवादी सुरजीत कुमार ने बताया कि इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश शर्मा की अदालत ने सागर को पांच वर्ष कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed