{"_id":"67b0f31cc430f01e6508c390","slug":"five-thousand-rupees-reward-accused-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-582476-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने 23 मामलों के भगोड़े आरोपी अशोक कुमार उर्फ शौकीन निवासी झुग्गी गणेश नगर जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शौकीन को चोरी के मामले में शाहाबाद की अदालत ने जून 2018 को भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी के 23 मामले दर्ज है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी रखा हुआ था।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र में 18 व अंबाला के पांच मामले में दर्ज हैं। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। आरोपी ने अपना नाम अशोक कुमार से बदलकर शौकीन रख लिया था तथा अपनी पहचान छिपाकर जिला भिवानी के एक गांव में रह रहा था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम, पता तथा सभी कागजात बदल लिए थे। संवाद