{"_id":"690e58fa3c6b46662a0f50f2","slug":"five-new-trains-will-stop-at-kurukshetra-railway-station-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-145005-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पांच नई ट्रेनों का होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पांच नई ट्रेनों का होगा ठहराव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विकास और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रेल ने कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन को नए ठहरावों का तोहफा दिया है।
अब कुरुक्षेत्र से होकर पांच नई ट्रेनों का संचालन होगा, जिससे यात्रियों को न केवल अधिक विकल्प मिलेंगे, बल्कि उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों तक सीधी रेल सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इन ट्रेनों में सबसे खास फिरोजपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस है, जो शनिवार को कुरुक्षेत्र में विशेष ठहराव के साथ पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिरोजपुर से दिल्ली के लिए चलाई जा रही नई वंदे भारत ट्रेन को कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल दोपहर 12:30 बजे रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत के साथ ही चार अन्य ट्रेनों का भी कुरुक्षेत्र में ठहराव तय हुआ है। अंब अंदौरा-रायपुर हरियाणा (हिसार) मेमू पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-मदार खाटू श्यामजी मेला स्पेशल एक्सप्रेस, चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-फुलेरा एक्सप्रेस और खाटू श्यामजी मेला स्पेशल एक्सप्रेस शामिल हैं।
इन नई ट्रेनों के ठहराव से कुरुक्षेत्र न सिर्फ यात्रियों के लिए और भी सुगम बनेगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और धार्मिक यात्रा के नए द्वार भी खुलेंगे।