फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five lakh extortion sought from the diver in the name of Bambiha Group

बंबीहा ग्रुप के नाम पर गोताखोर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five lakh extortion sought from the diver in the name of Bambiha Group
गोताखोर प्रगट सिंह से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के नाम से एक माह के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रगट सिंह ने पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद सीआईए-एक, साइबर सेल सहित थाना केयूके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह उर्फ रिछपाल सिंह वासी दबखेड़ी ने बताया कि रविवार शाम सवा सात बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आए, जिसमें कहा गया कि देवेंद्र बंबीहा ग्रुप वल्लो बोल रहा हूं, पांच लाख रुपये दे, नहीं तो तेरा मर्डर कर देंगे हम। आरोपी ने व्हाट्सएप नंबर पर फेसबुक की एक आईडी का स्क्रीन शॉट भी भेजा। यह आईडी किसी शिवाया गुरी के नाम पर है। आरोपी ने मैसेज में प्रगट सिंह के साथ गाली-गलौज भी की। जिस नंबर से धमकी दी गई, वह विदेशी नंबर है।
विज्ञापन

घटना के बाद प्रगट सिंह व उनका परिवार काफी डरा हुआ है। बताया कि आरोपी ने मैसेज में उनकी मांग पूरी न होने पर एक माह के भीतर गोलियों से भूनने की धमकी दी है। प्रगट सिंह ने पहले तो इस बात को दरकिनार कर दिया था, मगर परिवार के कहने पर पुलिस को शिकायत दी है। विदित हो कि करीब 35 वर्षीय गोताखोर प्रगट सिंह ने डूबे लोगों को बचाने और पानी से शवों को निकालने के लिए अपनी टीम बनाई हुई है, जो आसपास के हर राज्य में मौके पर पहुंच निशुल्क कार्य करती है। अब तक उन्हें इस समाज सेवा के चलते स्थानीय स्तर से लेकर राज्यपाल तक 314 बार सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि शिकायत मिलते ही जांच साइबर और सीआईए को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि रंगदारी बंबीहा गैंग के किसी गैंगस्टर ने मांगी है या फिर उनका नाम लेकर किसी दूसरे व्यक्ति ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed