फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five died in Rajasthan as car falls into ditch, three from Kurukshetra

खाई में कार गिरने से पांच दोस्तों की मौत: तीन थे कुरुक्षेत्र के रहने वाले, सूचना पर गांवों में छाया मातम

Mon, 01 May 2023 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 08:47 PM IST
सार

युवकों की मौत की सूचना से जोगी माजरा और गंगौरी में मातम छाया है। दो कारों में सवार 10 दोस्त बागड़ गोगामेड़ी माथा टेकने गए थे। खाई में कार गिरने से पांच दोस्तों की मौत हुई है। इनमें तीन युवक लाडवा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Five died in Rajasthan as car falls into ditch, three from Kurukshetra
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के जोगी माजरा और गंगौरी गांव के तीन युवकों की राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुबह जैसे ही युवकों की मौत का सूचना उनके परिजनों तक पहुंची गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ अलग-अलग कारों में सवार होकर बागड़ गोगामेड़ी (राजस्थान) माथा टेकने गए थे। बताया जा रहा है कि दो कारों में 10 युवक सवार थे, जिनमें पांच की मौत हो गई। मृतकों में जोगी माजरा का नरेंद्र और गंगौरी गांव के सचिन और राजन शामिल है। हादसे पांच युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ था। सुबह परिजनों को हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए। जय सिंह निवासी जोगी माजरा ने बताया कि रविवार शाम छह बजे उसका भतीजा नरेंद्र अपने दोस्त साहिल के साथ गांव से बागड़ गोगामेड़ी के लिए कार में निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कार में उनके अन्य दोस्त भी सवार थे। हनुमानगढ़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसके भतीजे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल व अन्य जख्मी हो गए।


दर्शन करने गए थे बागड़
लाडवा पंचायत समिति वार्ड 15 के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि उसका भतीजा राजन भी अपने दोस्त सचिन, अरविंद व जॉनी के साथ बागड़ दर्शनों के लिए गया था। हादसे में उनके भतीजे राजन और गांव के ही सचिन की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि उनके साथ यमुनानगर के भी दो युवक थे। उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed