{"_id":"60a01d428ebc3ed63b653f98","slug":"five-died-due-to-corona-infection-kurukshetra-kurukshetra-news-knl7006077","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से पांच ने तोड़ा दम, 11 बच्चों सहित 182 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से पांच ने तोड़ा दम, 11 बच्चों सहित 182 नए संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले केे अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने उपचार केे दौरान दम तोड़ दिया, जिनका कोविड गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया। उधर, जिलेभर में अलग-अलग जगह से 11 बच्चों सहित 182 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को कोरोना पॉजिटिव लौहारा लाडवा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र निवासी 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव अमीन निवासी 65 वर्षीय महिला, गांव बड़ाम शाहाबाद निवासी 30 वर्षीय महिला व्यक्ति और गांव प्रतापगढ़ कुरुक्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला की मौत हुई है। हालांकि कई दिनों बाद राहत वाली खबर ये है कि कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में 356 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल अपने घर वापस लौटे। भारी संख्या में मरीज ठीक होने के चलते रिकवरी रेट में तीन फीसदी तक सुधार आया है। कुरुक्षेत्र में अब रिकवरी रेट बढ़कर 87.39 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस में भी गिरावट आई है। शनिवार को कुल 2170 एक्टिव केस दर्ज किए गए। इनमें से 68 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और 407 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.23 फीसदी तक पहुंच गया है। हालांकि घातक दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को 1.22 फीसदी घातक दर दर्ज की गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 356 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 182 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 20 हजार 25 तक पहुंच गया है। इनमें से अब तक 17609 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए है। अब तक 246 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 323499 में से 301369 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को 1004 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
निजी अस्पताल में तहसीलदार की पत्नी का निधन
शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल तहसीलदार जसवीर रंगा की पत्नी 52 वर्षीय स्नेह लता का निधन हो गया। स्नेह लता को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते करीब डेढ़ माह पहले शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। तभी से स्नेह लता आईसीयू में वेंटिलेटर पर थी। बताया गया कि पिछले सप्ताह ही स्नेह लता की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तबीयत में सुधार न होने के कारण उनकी शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-5 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक सुभाष सुधा, डीसी शरणदीप कौर, एडीसी प्रीति, एसडीएम अखिल पिलानी सहित कई अधिकारियों और नेताओं ने शोक जताया।