फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five died by corona, one black fungus case arrived

कोरोना से पांच की मौत, एक ब्लैक फंगस का केस मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
five died by corona, one black fungus case arrived
जिले में लगातार दूसरे दिन संदिग्ध ब्लैक फंगस का मरीज सामने आया है। कोरोना संक्रमण के चलते 40 वर्षीय उक्त मरीज को 14 मई को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। यहां से एक सप्ताह बाद ही यह कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौट गया था, लेकिन बुधवार को नाक में दर्द के साथ लाल रक्त आने, आंख में लालीपन के साथ दर्द, जबड़े में दर्द सहित अन्य कई लक्षण होने पर एलएनजेपी अस्पताल में बने पोस्ट कोविड केयर सेंटर पहुंचा। उधर, कोरोना संक्रमण के 77 नए केस सामने आए हैं। जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई है। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनीता गोयल ने मरीज की जांच की। ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. अनीता गोयल ने बताया कि अभी यहां ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मरीज को लक्षण सभी ब्लैक फंगस वाले ही थी, यहां से तत्काल करनाल रेफर कर दिया गया है, ताकि तुरंत उपचार मिल सके।
विज्ञापन

मालूम हो कि गत दिवस भी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन 66 वर्षीय महिला को भी ब्लैक फंगस जैसे लक्षण मिले थे। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त महिला को भी तत्काल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

उधर, कोरोना संक्रमण से अब सभी को राहत मिलने लगी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना सैंपल पॉजिटिव दर का आकंडा 6.19 फीसदी तक पहुंचने के साथ रिकवरी रेट आंकड़ा बढक़र 93.44 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अब तक 21 हजार 213 में से 19 हजार 893 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। बुधवार को भी 194 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना के मरीज तेजी के साथ रिकवर होकर घर जा रहे है और कोरोना के संक्रमण का प्रभाव भी तेजी के साथ कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय कुरुक्षेत्र में कोरोना सैंपल पॉजिटिव दर का आंकड़ा, 6.19 फीसदी पर पहुंच गया है। मृत्यु दर का आंकड़ा भी केवल 1.41 फीसदी है। इस समय जिले में महज 1097 मरीज ही एक्टिव है। इनमें से 80 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल, 260 मरीजों को जिलेभर के विभिन्न अस्पतालों और 15 मरीजों को अन्य जिलों के अस्पतालों में दाखिल किया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 77 नए केस सामने आए है। जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना पॉजिटिव गांव अटवाण निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव चनारथल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव बाबैन निवासी 53 वर्षीय महिला और गांव गोगपुर निवासी 38 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। 17 मई को चनालहेड़ी के एक 55 वर्षीय पुरुष की बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव से मृत्यु को दर्शाया गया था, जबकि इस मृतक व्यक्ति की बाद में रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, इसलिए कोरोना मृतकों की सूची से इस व्यक्ति का नाम हटा दिया गया है। अब तक कुरुक्षेत्र में 300 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में 21213 कुल पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 344897 में से 322598 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed