{"_id":"62b7726976f32414a7730daa","slug":"five-days-late-monsoon-compared-to-last-year-kurukshetra-news-knl1126587192","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पिछले साल के मुकाबले इस बार पांच दिन लेट है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पिछले साल के मुकाबले इस बार पांच दिन लेट है मानसून
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले इस बार मानसून पांच दिन देरी से जिले में पहुंच रहा है। 2021 में जहां 24 जून को मानसून की पहली बारिश हो गई थी, वहीं इस साल 29 जून से इसे सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग अनुसार इस बार का मानसून काफी अच्छा रहने वाला है। सक्रिय होने के पहले चार दिन ही बारिश की अच्छी संभावना जताई जा रही है।
वहीं इससे पहले आज रविवार और कल सोमवार को गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। शनिवार को सुबह सात बजे ही गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर में पारा 39 डिग्री पहुंच गया और तेज धूप सताने लगी। इस दौरान बाजारों व सड़कों पर चहल पहल कम ही नजर आई।
मौसम विभाग अनुसार आज रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सोमवार को इसमें गिरावट आएगी जिससे तापमान 39 डिग्री पर आ जाएगा। मंगलवार को बादल छा सकते हैं जो कि मानसून के आने का संकेत हैं। वहीं अगले दिन बुधवार को मानसून सक्रिय हो सकता है और बारिश होने की 30 प्रतिशत संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर आ जाएगे। वहीं वीरवार को बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है, जिससे तापमान लुढ़क कर 33 डिग्री पर आ जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को बारिश की 50 प्रतिशत संभावना है वहीं रविवार और सोमवार को बारिश की 60-60 प्रतिशत संभावना है, जिससे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।