कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में चल रहे जिला स्तरीय पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रोफेसर डीएस राणा ने शिरकत की। शिविर का शुभारंभ 9 फरवरी को नगराधीश आशीष सिंह की ओर से किया गया था। पांच दिवसीय शिविर में रेडक्रॉस का इतिहास, साइबर क्राइम जागरूकता, नशा मुक्ति, सीपीआर प्रशिक्षण, सेना में कॅरिअर मार्गदर्शन, योग सत्र, आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, रक्तदान जागरूकता और स्वास्थ्य व पोषण विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। चौथे दिन आयोजित हेल्थ चेकअप कैंप में प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताएं- गायन, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और भाषण का आयोजन किया गया। इनमें स्वयंसेवकों ने सामाजिक विषयों पर प्रतिभा प्रदर्शित की।
शिविर में नौ महाविद्यालयों के 75 से अधिक स्वयंसेवकों और नौ वाईआरसी काउंसलर्स ने भाग लिया। समापन के मुख्य अतिथि प्रोफेसर दिनेश राणा ने स्वयंसेवकों को अपने-अपने कॉलेज कैंपस में जाकर वाईआरसी के कार्य को और बढ़ाने का आह्वान किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शीश पाल ने जिला प्रशासन को ऐसे और कार्यक्रम करवाने का आग्रह किया। जिला सचिव रेडक्रॉस श्याम सुंदर ने विद्यार्थियों को सेवाधर्म अपना कर सामाजिक कार्यों में योगदान देने का आग्रह किया। समापन समारोह में कैंप निदेशक डॉ. सौरभ त्रिखा ने मुख्य अतिथि का परिचय करवाया और इस कैंप की रचना में सहयोग करने पर जिला प्रशासन व कॉलेज प्रशासन विशेष रूप से श्याम जिला सचिव रेडक्रॉस का आभार व्यक्त किया। डॉ. श्रेष्ठा ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर सम्मानित अतिथियों को करवाई गई विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। डॉ. भारती ने मंच संचालन किया।

कुरुक्षेत्र। यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के समापन पर विद्यार्थियों को सम्मानित करते आयोजक व