फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five corona case found in kurukshera

कुरुक्षेत्र में पांच नये केस कोरोना पॉजिटिव, 10 मरीज कोरोना को मात देकर लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
five corona case found in kurukshera
जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पांच मरीज सामने आए हैं, जबकि 10 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 183 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित पांच नये केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 17 हजार 292 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 16710 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है और लोग ठीक होकर घर लौट रहे हैं। इस जिले में रविवार को 10 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें झांसा से 20 वर्षीय युवक, सेक्टर-7 से 30 वर्षीय युवक और 58 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा मुल्तानी कॉलोनी से 24 वर्षीय युवती, धनौरी जाटान से 13 वर्षीय युवती, ब्राह्मण चौक से 9 वर्षीय युवती, पटियाला बैंक कॉलोनी से 15 वर्षीय युवक, झिंझरपुर से 30 वर्षीय व्यक्ति, पटियाला बैंक कॉलोनी से 50 वर्षीय महिला, कश्यप धर्मशाला से 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इन सभी को हिरमी कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसमें पिहोवा के वार्ड नंबर 8 से 68 व 45 वर्षीय महिला, पटियाला बैंक कालोनी से 24 वर्षीय व 24 वर्षीय युवती, लुखी रोड बचगावां से 20 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2703 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 282 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 72 को होटल में क्वारंटीन किया गया है। कहा कि 8 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, 27 मरीजों को हिरमी कोविड केयर सेंटर, पीजीआई चंडीगढ़ में 2, आयुर्वेदिक कालेज कोविड केयर सेंटर 24 व्यक्ति, घर में 2 व्यक्ति आईसोलेट, डीएसयू करनाल में 1 और एलएनजेपी में 17 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 17292 सैंपलों में 16710 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 316 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 266 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 183 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 183 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 82 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed