फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five case found of corona in kurushetra

जिले में कोरोना के पांच नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
five case found of  corona in kurushetra
जिले में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 5 नए केस सामने आए है। वहीं 3 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा अब तक 202 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। 18531 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जिनमें से 17511 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अलग-अलग जगहों से सामने आए पांच कोरोना केसों में आदेश मेडिकल कॉलेज से 29 वर्षीय पुरुष, भिवानी से 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव तंगौर से 34 वर्षीय महिला, गांव दूधला से 64 वर्षीय व्यक्ति व ज्योति मोहल्ला लाडवा से 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3 लोगों के सैंपल नगेटिव आने पर अस्पताल व कोविड केयर सैंटर से डिस्चार्ज किया गया है। जिनमें लाडवा से 42 वर्षीय व्यक्ति, खेडी मारकंडा से 37 वर्षीय व्यक्ति और कुरुक्षेत्र से 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब तक कुल 2743 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है। 316 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है तथा 78 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने कहा कि 13 लोगों को मुलाना मेडिकल कॉलेज, एलएनजेपी में 18, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 34, आदेश मेडिकल कॉलेज में 1, घर में 7 व्यक्तियों को आइसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 28, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 2, डीएसयू करनाल में 1, एलकेमिस्ट में 2, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 18531 सैंपलों में 17511 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 709 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 311 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 202 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 202 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यू हो चुकी है। इस प्रकार जिले में कोरोना वायरस के 108 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed