फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five accused sent to jail for breaking the tomb

झील वाले पीर की मजार तोड़ने के पांच आरोपी भेजे जेल, अन्य की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five accused sent to jail for breaking the tomb
ज्योतिसर तीर्थ पर झील वाले पीर की मजार तोड़फोड़ करने के मामले में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कारागार भेज दिया गया। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। उधर, दरगाह के सेवादार परिवार ने इस मामले की अदालत में पैरवी करने के लिए ग्राम पंचायत से सहयोग की मांग की थी। पंचायत सदस्यों ने इस मामले में पैरवी करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

बता दें 27 मई को ज्योतिसर निवासी महेंद्र सिंह ने केयूके थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि वह गांव में झील वाले परी की मजार की देखरेख करता है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उसे सूचना मिली कि गांव में झील वाले पीर बाबा की मजार पर कुछ लोग इकट्ठे हो कर हथौड़ों व ड्रिलों से मजार को तोड़ रहे हैं। आरोपियों के पास देसी कट्टा, तलवार, लोहे के पाइप थे। एक युवक के हाथ में पिस्टल था। तोड़फोड़ करने वालों में गांव वालों ने पानीपत के गांव बाबरपुर वासी रामबीर सिंह, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर निवासी राहुल त्यागी, गाजियाबाद राजनगर निवासी सोनू, बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर निवासी शिवराम विश्वकर्मा, गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी अनिल नागर, सोनीपत के लिवाशपुर निवासी संदीप, लाडवा के निवारसी निवासी संदीप कुमार, दिल्ली के बुराली निवासी अमित को सहित 25-30 अन्य शामिल थे। पुलिस ने रामबीर, राहुल त्यागी, सोनू, शिवराम, अनिल नागर, संदीप, संदीप कुमार, अमित व अन्य के खिलाफ धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने व धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में राहुल त्यागी, अभिषेक, संदीप कुमार, अनिल नागर व अमित त्यागी को चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी राम स्नेही ने बताया कि पांचों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed