{"_id":"616337858ebc3e0ec56f5207","slug":"five-accused-of-drug-possession-arrested-kurukshetra-news-knl861001146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग मामलों में नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग मामलों में नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग मामलों में नशीला पदार्थ रखने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नरेश कुमार, बजिंदर सिंह वासी बेलरखा जिला जींद, रमन वासी नीमवाला, सचिन वासी हेलवा व अभिषेक वासी संजय कैंप चाणक्यपुरी नई दिल्ली शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 950 ग्राम अफीम, 6 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक व 20 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि 09 अक्तूबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ढांड रोड हाईवे पुल के नीचे नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी। मौके उपपुलिस अधीक्षक पिहोवा गुरमेल सिंह सिंह मौजूद थे। इस दौरान पुलिस टीम को मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिनको रोककर उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम नरेश कुमार व बजिंद्र सिंह वासी बेलरखा जिला जींद बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 950 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से नरेश को जेल भेज दिया गया और बजिंद्र को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
दूसरे मामले में 09 अक्तूबर को थाना शहर पिहोवा ही पुलिस टीम ड्रेन पुल के पास नाकाबंदी किए हुए थी। इस दौरान एक कार उनकी ओर आती दिखाई दी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। रोककर उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम रमन वासी नीमवाला व सचिन वासी हेलवा बताया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6 ग्राम 42 मिलीग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। एक अन्य मामले में दिनांक 09 अक्तूबर को पुलिस की टीम मथाना मौजूद थी कि सहायक उप निरीक्षक को सूचना मिली कि अभिषेक वासी संजय कैंप चाणक्यपुरी नई दिल्ली गांजा पत्ती बेचने का काम करता है। वह इस समय सरकारी अस्पताल पिपली में मौजूद है। अगर अभिषेक के बैग की तलाशी ली जाए तो उसके कब्जे से गांजा पत्ती बरामद हो सकती है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उप पुलिस अधीक्षक लाडवा के सामने अभिषेक के बैग की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।