{"_id":"611eaad58ebc3e79f5528526","slug":"first-time-when-any-cm-of-haryana-will-be-student-of-kurukshetra-university-kurukshetra-news-knl80444739","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला मौका जब हरियाणा का कोई सीएम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का होगा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला मौका जब हरियाणा का कोई सीएम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का होगा छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन के 65 बसंत देख चुके हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के छात्र बनने जा रहे हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जापानी भाषा के सर्टिफिकेट एंड डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेने की इच्छा जाहिर की है और इस कोर्स में दाखिला लेने वाले वह पहले छात्र होंगे।
दरअसल वीरवार को मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एल्यूमनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऑनलाइन/ऑफलाइन एल्यूमनी मीट प्रतिस्मृति: पूर्व छात्र पुनर्मिलन 2021 कार्यक्रम से जुड़े थे, जिसमें यह रोचक बात भी सामने आई। बता दें कि परिवार के मनोहर लाल पहले सदस्य थे, जिन्होंने 10वीं के बाद भी अपनी शिक्षा जारी रखी। पढ़ने में रुचि रखने वाले मनोहर लाल का सपना तो डॉक्टर बनने का था, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हुआ। पारिवारिक पृष्ठभूमि किसान की थी और वे खेत से निकल कर पिता की बदौलत रोहतक के नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में दाखिला लेने में सफल हुए थे।
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए वह दिल्ली तो पहुंचे, मगर परिस्थितियों के चलते इस मंजिल तक पहुंचने में विफल रहे। दिल्ली के सदर बाजार में कपड़े की दुकान, संघ की पाठशाला और साथ में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और संघ की गतिविधियों से हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद तक का रास्ता उन्होंने कई तरह के उतार चढ़ाव के साथ तय किया।
विज्ञापन
पहला मौका जब हरियाणा का कोई सीएम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का होगा छात्र
इसके बाद चौटाला भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह किसी यूनिवर्सिटी से जपानी भाषा या किसी दूसरे कोर्स में दाखिला लेंगे या कुछ और डिग्री में, यह तो 12वीं का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही ज्ञात होगा। मगर उनसे पहले वर्तमान मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एक कोर्स में अपनी सीट पक्की कर ली है। यह पहला मौका होगा जब हरियाणा का कोई सीएम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का छात्र होगा। बता दें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पहले दिल्ली के सीएम केजरीवाल के पास केयू की डिग्री है। अरविंद केजरीवाल ने अपने छात्र जीवन में प्री-इंजीनियरिंग में केयू के 1984-1985 में टॉप-7 की सूची में स्थान बनाया था।