फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib Ji Maharaj celebrated with devotion in Gurudwara Sahib

Kurukshetra News: गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा से मनाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का पहला प्रकाश पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
First Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib Ji Maharaj celebrated with devotion in Gurudwara Sahib
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पर्व दिवस पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छठी कुरुक्षेत्र में कथा विचार समागम कराया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह के दिशा-निर्देश पर कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना की देखरेख में यह समागम हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी भाई गुरदास सिंह ने संगत से गुरु इतिहास साझा किया। भाई गुरदास सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज में दर्ज बाणी, शिक्षाओं एवं उनकी संपूर्णता के साथ-साथ उनके पहले प्रकाश पर्व दिवस के इतिहास से संगत को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु अंगद देव जी, श्री गुरु अमरदास जी, श्री गुरु रामदास जी, श्री गुरु अर्जुन देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सहित 15 भगतों, 11 भट्ट साहिबान एवं गुरु सिखों की बाणी दर्ज है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब दस गुरु साहिबान की ज्योत है, इसलिए सिखों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष ही शीश नवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज में दर्ज गुरबाणी की शिक्षाओं को भी जीवन में आत्मसात करने के लिए संगत से अपील की। कार्यक्रम के उपरांत गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास की गई। इस दौरान विशेष तौर पर कमेटी के प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, कार्यकारिणी समिति सदस्य परमजीत सिंह मक्कड व हरविंदर सिंह बिंदू सहित हैड ऑफिस एवं गुरुद्वारा साहिब के स्टाफ समेत संगत मौजूद रही।
विज्ञापन




ये भी रहे मौजूद
कमेटी धर्म प्रचार के सचिव सरबजीत सिंह, संस्था के अतिरिक्त सचिव सतपाल सिंह ढाचर, राजपाल सिंह दुनियामाजरा, उप सचिव रूपिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, आईटी विंग के प्रभारी एवं अधीक्षक हरकीरत सिंह, धर्म प्रचार के सचिव सरबजीत सिंह, कार्यकारी प्रभारी गुरपेज सिंह, अमला शाखा प्रभारी रेशम सिंह, सहायक सुपरवाइजर तलविंदर सिंह, जगबीर सिंह, सुपरवाइजर हरदियाल सिंह मल्ली, अमरजीत सिंह विर्क, गुरिंदरजीत सिंह सहित संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed