फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First merit list of postgraduate admissions released

Kurukshetra News: स्नातकोत्तर दाखिलों की पहली मेधा सूची जारी

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
First merit list of postgraduate admissions released
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मंगलवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में आया है, वे छह अगस्त तक अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में फीस न भरने वाले अभ्यर्थियों का दाखिला स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 13 स्नातकोत्तर कोर्सों में खाली सीटों को भरने के लिए 30 जुलाई को पोर्टल दोबारा खोला था, जिसमें वंचित रहे विद्यार्थियों ने आवेदन किया। अब प्रक्रिया अपने अगले चरण में पहुंच चुकी है। यदि पहली सूची के बाद भी कुछ सीटें शेष रह जाती हैं, तो विश्वविद्यालय की ओर से सात अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने छात्रों से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जानकारी लेते रहें और दस्तावेजों व फीस संबंधित प्रक्रिया को निर्धारित तिथियों में ही पूर्ण करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से यह भी आग्रह किया है कि वे दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न करें, ताकि आगे की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आए। समय से दाखिला प्रक्रिया पूरी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed