{"_id":"690663bbd662f3f77f03a6ed","slug":"first-mass-marriage-festival-to-be-held-in-shahabad-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144693-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शाहाबाद में आज होगा प्रथम सामूहिक विवाह उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शाहाबाद में आज होगा प्रथम सामूहिक विवाह उत्सव
विज्ञापन
शाहाबाद। महावीर सेवा समिति के सानिध्य में प्रथम सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन श्री बैकुंठपुरी हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को किया जाएगा। माता तुलसी विवाह व द्वादशी के पावन पर्व पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में समाजसेवा और सहयोग की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
समिति प्रधान सुधीर सूद ने बताया कि यह आयोजन प्रीत बिंद्रा (कनाडा) के परिवार के सहयोग से किया जा रहा है। इस सामूहिक विवाह उत्सव में पांच जरूरतमंद जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और विवाह संस्कारों को सरल एवं सामाजिक बनाना है।
सुधीर सूद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पारुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के चेयरमैन देवराज गर्ग शामिल होंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी नरेंद्र गर्ग बल्ला और डॉ. दीपक शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सचिव तिलकराज अग्रवाल ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं समाजसेवी उमेश गर्ग, सुरेश भारद्वाज, देवेंद्र सिंगला, अजय आहूजा, नगर पालिका प्रधान गुलशन कवात्तरा, पार्षद एवं समाजसेवी ईशु सचदेवा, समाजसेवी कुलवंत चावला, बलदेव राज सेठी, नीरज गर्ग, राजीव गर्ग, सतविंद्र बैंस और प्रिंस ओजला नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
उत्सव के दौरान पंडित प्रहलाद मिश्र रामायणी अपने संत वचनों से उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति यशपाल वधवा करेंगे।