फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   first made the V Dio, then set the trap

Kurukshetra News: पहले वीडियो बनाया, फिर फंदा लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
first made the V Dio, then set the trap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। एक सब्जी विक्रेता ने दादुपुर नलवी नहर की पटरी के पास फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने वीडियो बनाकर पड़ोस में ही रहने वाले दो व्यक्तियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाए हैं। आत्महत्या से पहले पीड़ित ने खुद ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामला थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के खारवन गांव का है। खारवन गांव निवासी हर्ष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता मदन लाल सब्जी बेचते थे। काफी समय पहले उसके दादा ने अपनी दुकान नरेंद्र कुमार को 12 हजार रुपये में बेच दी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि दुकान और उनके मकान की दीवार कॉमन है। कुछ दिन पहले वह दीवार में पानी की निकासी का पाइप लगवा रहे थे पर नरेंद्र ने पाइप लगाने से मना कर दिया था। इस संबंध में विवाद भी हुआ था। वहीं, नरेंद्र का बेटा राहुल भी उसकी मां के साथ अश्लील हरकत करता था। करीब पांच साल पहले इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। जिसमें आरोपी ने माफी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अब दोबारा से हरकत करने लगा था। जिस कारण उसके पिता तनाव में रहते थे। उसने बताया कि मंगलवार शाम को उसके पिता मदन लाल घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। जब काफी देर तक घर नहीं आए तो उसने उनकी तलाश की और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने पिता की तलाश की तो उनका शव दादूपुर नलवी नहर के किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed