{"_id":"5e348ac68ebc3e4b43353a3d","slug":"first-day-strike-of-bank-250-crore-business-effected-kurukshetra-news-knl20573273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल के पहले दिन 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल के पहले दिन 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। इस दौरान जिलेभर में 36 बैंकों की 253 शाखाएं बंद रही। बैंक बंद होने के चलते लोगों ने एटीएम मशीनों से पैसों की निकासी की। हालत ये हुए कि अधिकतर एटीएम मशीनें भी कैशलेस हो गईं और लोगों के पास कोई चारा नहीं बचा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। स्टेट बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व ओबीसी बंद रहे। पूर्व सूचना के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंकों में पहुंचे और यहां हड़ताल का नोटिस चस्पा देखकर उन्हें हड़ताल की खबर हुई। बैंकों की हड़ताल के बाद उपभोक्ताओं का सहारा एटीएम मशीनें बनी, लेकिन सायं होते-होते ज्यादा एटीएम मशीनें भी खाली हो गई और यहां से भी उपभोक्ताओं को निराश होकर ही वापस जाना पड़ा।
शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने सेक्टर 13 में रोष मार्च निकाला, जिसके बाद सेक्टर की मार्केट में इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। यूएफबीयू संयोजक प्रीतम ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों के 26 माह से लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता व अन्य संबंधित मुद्दों पर शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अभी 11, 12 व 13 मार्च को भी बैंक की हड़ताल रहेगी। 10 मार्च को होली का त्यौहार है इसलिए बैंक की छुट्टी है। वंही 14 मार्च को शनिवार है और 15 मार्च को रविवार है। इसलिए छह दिन बैंक बंद रहेंगे। जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। फिर भी अगर सरकार नही मानती तो बैंक कर्मी एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी जो लड़ाई है वह आर-पार की लड़ाई होगी। इस दौरान गुलशन ग्रोवर, नवीन कुमार व जसपाल सिंह उपस्थित रहे।
बाक्स
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कटेगा 40 लाख वेतन
अपनी मांगों को लेकर जिलेभर में करीब एक हजार कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं, जिनका प्रति कर्मचारी दो हजार रुपये प्रति दिन वेतन कटेगा। जिस हिसाब से एक हजार कर्मचारियों का दो दिन की हड़ताल के दौरान करीब 40 लाख रुपये वेतन कटेगा।
विज्ञापन
बाक्स
लोन की किश्तें भरने वालों की रही भीड़
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पिहोवा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से अरुण तनेता ने बताया कि महीने की दो तारीख को किश्तें भरी जाती हैं। ऐेसे में हड़ताल के चलते 31 जनवरी व 01 फरवरी को बैंक बंद हैं। वहीं दो फरवरी को रविवार होने के कारण बैंक वैसे ही बंद रहेगा। दो से पहले अपनी-अपनी किश्तें भरने के लिए सीएससी पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है।