फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   First case of chikungunya found in the district, dengue reached 274

Kurukshetra News: जिले में मिला चिकनगुनिया का पहला मामला, डेंगू पहुंचा 274 तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
First case of chikungunya found in the district, dengue reached 274
कुरुक्षेत्र। डेंगू के साथ चिकनगुनिया ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले में चिकनगुनिया का पहला मामला सामने आया साथ ही डेंगू का एक और पॉजिटिव मरीज मिलने से आंकड़ा 274 तक पहुंच गया। उधर, मंगलवार को विभाग की टीम ने ब्रह्मसरोवर और उसके आसपास अभियान चलाया। इसमें चिकनगुनिया संदिग्ध चार और डेंगू संदिग्ध 24 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि इसके एक दिन पहले लिए गए चिकनगुनिया के चार सैंपल में से बारवा निवास 47 वर्षीय व्यक्ति और 20 डेंगू संदिग्ध में एक व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव मिला। अभी तक 3,479 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच में 274 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि चिकनगुनिया के 13 संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा तीन साल की बच्ची समेत डेंगू संदिग्ध छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन








विभाग चला रहा अभियान : डॉ. प्रदीप कुमार

जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में चिकनगुनिया के एक और डेंगू के 274 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के 273 मरीज रिकवर हो चुके है। अभी एक चिकनगुनिया और डेंगू के मरीज का उपचार चल रहा है। अभी बच्ची की जांच रिपोर्ट पीजीआई से नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed