फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Firing case at Immigration Center: Mankit had hatched the conspiracy of firing five days before the incident.

इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग का मामला : मनकीत ने घटना से पांच दिन पहले रची थी फायरिंग की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Firing case at Immigration Center: Mankit had hatched the conspiracy of firing five days before the incident.
कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पूर्व सेक्टर-10 में इमिग्रेशन सेंटर पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनकीत लोहान निवासी नारनौंद जिला जींद ने अपने साथियों के साथ बैठकर फायरिंग की साजिश रची थी तथा वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी थी। इस मामले में सीआईए मनकीत समेत पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है, जबकि फायरिंग करने का आरोपी संदीप पंडित फरार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना शहर में 23 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में साहब सिंह निवासी बोढ़ी ने बताया था कि उसका सेक्टर-10 में इमिग्रेशन कार्यालय है। दोपहर करीब सवा तीन बजे कार्यालय के बाहर आए बदमाश ने उसके कार्यालय पर छह-सात राउंड फायरिंग की थी। गोली लगने की वजह से कार्यालय के गेट पर लगा टफन ग्लास शीशा टूट गया था। ग्लास टूटने से उनका एक कर्मी भी जख्मी हो गया था। वारदात के बाद आरोपी अपने दूसरे साथ के साथ बाइक पर फरार हो गया था।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 31 अक्तूबर को आरोपी सूरज निवासी हथौली जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपी सूरज से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुआ था। तीन दिन के रिमांड के दौरान सूरज से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई थी। इस बाइक को खरीदने के लिए सूरज के मौसेरे भाई काका राणा ने अमेरिका से उसके खाते में 15 हजार रुपये डाले थे। आरोपी ने यह बाइक साढ़े 14 हजार रुपये में खरीदकर देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र के गेट के सामने खड़ी कर दी थी। आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए-एक ने चार नवंबर को तीन और आरोपी दिवांश शर्मा व दिशांत को देवीलाल पार्क के पास से गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद किए थे। इन आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने एक और आरोपी आशीष को ब्रह्मसरोवर के पास 18 मंजिला मंदिर की पार्किंग से गिरफ्तार किया था। अब टीम ने पांचवें आरोपी मनकीत को नारनौंद से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनकीत ने लगाई थी जिम्मेदारी
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशीष बाइक पर संदीप पंडित को लेकर सेक्टर-10 की मार्केट आया था तथा संदीप ने सेंटर पर फायरिंग की थी। आरोपी दिवांश शर्मा व दिशांत ने आशीष व संदीप को बाइक व असलहा दिया था। इस पूरी वारदात की साजिश मनकीत ने चार-पांच दिन पहले रची थी। आरोपी मनकीत फरार चल रहे शूटर संदीप का साथी है। मनकीत ने वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी थी। टीम ने आरोपी आशीष और मनकीत को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed