{"_id":"68bf3daac2ef1daa810e342a","slug":"firing-between-two-friends-in-anaj-mandi-one-injured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-141811-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अनाज मंडी में दो दोस्तों के बीच गोलीबारी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अनाज मंडी में दो दोस्तों के बीच गोलीबारी, एक घायल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर खोल व सबूतों को एकत्रित करती फॉरेंसिक टीम।
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में सोमवार शाम करीब 6:15 बजे दो दोस्तों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई जिसके बाद एक ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी। इस गोलीबारी की घटना में 18 वर्षीय किरमिच गांव निवासी प्रिंस गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी मलकीत के अनुसार अनाज मंडी में कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद के दौरान एक युवक ने गोली चला दी, जो प्रिंस की पीठ में लगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे दोनों दोस्त थे लेकिन किसी बात पर कहासुनी होने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां आरोपी ने पहले हवाई फायर किए और फिर प्रिंस पर गोली चला दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस पूरे शहर में नाकेबंदी कर उसकी तलाश में जुटी गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार जख्मी प्रिंस एक उच्च पुलिस अधिकारी के ड्राइवर का बेटा बताया जा रहा है। इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।