फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fire saftey

फायर सेफ्टी उपाय न इस्तेमाल करने पर 69 कोचिंग सेंटरों को नोटिस

Sun, 07 Jul 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
fire saftey
fire saftey - फोटो : Kurukshetra
शहर में फायर सेफ्टी नियमों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। जांच में 80 में से 69 कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी का खुलासा हुआ है। यही नहीं, धर्मशालाएं, होटल और निजी स्कूल भी अग्नि सुरक्षा मापदंडों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन संस्थानों को विभाग नोटिस जारी करेगी।
विज्ञापन

बीते एक माह के दौरान अग्नि शमन विभाग ने स्कूलों, अस्पतालों, होटलों, धर्मशालाओं व कोचिंग सेंटरों समेत तमाम सरकारी व गैर सरकारी भवनों का सर्वे किया। इसमें अधिकतर संस्थान फायर सेफ्टी नियमों को पालन करते नहीं मिले। ज्यादातर संस्थानों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किए गए।
विज्ञापन

सर्वेक्षण अधिकारियों ने इस संदर्भ में रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया को सौंपी है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर संचालकों को मापदंड पूरे करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। सर्वे के दौरान खामियां मिलने पर 69 कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस थमाया जा चुके हैं। ज्यादातर कोचिंग सेंटरों व धर्मशालाओं में नियमों की अवहेलना पाई गई है। यहीं नहीं दो स्कूलों में भी ऐसी खामी पाई गई, जबकि अब तक किए सर्वेक्षण अनुसार अस्पतालों में प्रबंध पुख्ता मिले है। नोटिस देने के साथ-साथ उन्हें पूरी जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान में ये व्यवस्थाएं हैं जरूरी
सभी संस्थानों में विशेष तौर पर फायर एक्जिक्टीगीजर, फर्स्ट एड होस रील, 5 हजार लीटर क्षमता का ट्रेस टैंक, 450 एलपीएम क्षमता का ट्रेस पंप व एक्जिट स्टेयर का होना अनिवार्य है, ताकि आपातकालीन स्थिति के दौरान दुर्घटना होने से बचा जा सके।

नियम न मानने पर होगी कार्रवाई
सीटीएम अनिल यादव ने कहा कि शहर में कोचिंग सेंटर, धर्मशालाओं, स्कूलों, हॉटलों, अस्पतालों सहित अन्य भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस थमाया गया है, अगर इसके बावजूद भी वे खामियों को पूरा नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक 69 कोचिंग सेंटर के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed