फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire on four vehicles including truck in Arup Nagar village

अरूप नगर में एक ट्रक व चार कारों में लगाई आग, एक कार जलकर हुई राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fire on four vehicles including truck in Arup Nagar village
कुरुक्षेत्र। कार में लगी आग। - फोटो : Kurukshetra
फोटो 27 व 28
विज्ञापन

अरूप नगर गांव में ट्रक समेत चार वाहनों पर लगाई आग
एक कार जलकर हुई राख, दमकल विभाग की गाड़ी दो घंटे देरी से पहुंची
हेल्प लाईन 112 पर नहीं उठाया फोन
ग्रामीणों ने दमकल विभाग के खिलाफ किया रोष व्यक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। गांव अरूप नगर में करवा चौथ के दिन वीरवार तड़के लगभग तीन बजे किसी ने गांव की सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर खड़ी तीन कारों व एक ट्रक में आग लगा दी। सड़क पर बने घर के मालिक सुरेंद्र कुमार ने कार में लगी आग को देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों के प्रयास से ट्रक व दो कारों की आग को बुझा दिया गया, लेकिन एक कार जलकर राख हो गयी।
आईओ साहब सिंह ने सीसीटीवी की मदद से मात्र एक घंटे में ही आरोपी की पहचान वाजिद खान निवासी माया कालोनी अरूप नगर के रूप में कर ली गई। हालांकि आग लगाने वाला युवक मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है, लेकिन फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अरूप नगर निवासी महेंद्र सिंह की कार जलकर राख हो गई है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि इसके अलावा सुखविंद्र सिंह के आईसर कैंटर, प्रीतम सिंह की सियाज कार और माया कालोनी में विक्रमजीत सिंह की जैन स्टीलो को आग लगाई गई थी, लेकिन इन तीन वाहनों पर लगी आग को समय रहते काबू पा लिया। अग्नि शमन की गाड़ी देरी से पहुंची तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। सौभाग्यवश आग आस-पास के घरों व खेतों तक नहीं पहुंची। गांव निवासी आरती, रिक्की, त्रिलोक सिंह, प्रिया ने कहा कि कारों में आग लगने की सूचना मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया था और उस समय फायरब्रिगेड केंद्र पर सूचना दी गई थी, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद भी गाड़ी डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। गांववासियों ने कहा कि फायरब्रिगेड की टीम आने से पहले गांववासियों ने पानी व रेत की मद्द से तीन वाहनों पर लगी आग पर काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
डायल 112 नंबर पर नहीं उठाया फोन
ग्रामीणों ने इस बात पर भी रोष व्यक्त किया गया। पुलिस द्वारा 112 नंबर आपात स्थिति में जनता की मदद के लिए शुरू किया गया है। अरूप नगर निवासी आरती ने कहा कि पुलिस हेल्पलाईन नंबर 112 पर 25 बार फोन किया होगा, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। बाद में सूचना मिलने पर हुड्डा चौकी प्रभारी साहब सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

बॉक्स
एक घंटे में आरोपी को दबोचा
हुड्डा चौकी प्रभारी साहब सिंह घटनास्थल पर पहुंचते ही जांच करने लगे और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी में माया कालोनी का युवक जावेद खान कारों में आग लगाता हुआ पाया गया। जिस पर पुलिस ने उस युवक को दबोच लिया। हालांकि पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है। लेकिन फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी साहब सिंह ने कहा कि अग्रिक्षमन की गाड़ी करीब डेढ घंटा देरी से की जांच की जाएगी । एसएचओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि युवक मानसिक रूप से दिव्यांग बताया जा रहा है, लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed