{"_id":"5e3337e28ebc3e7d5b70ce55","slug":"fire-in-artificial-cave-in-saraswati-mahotsav-kurukshetra-news-knl204566177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन के बाद अन्सलीला गुफा के पंडाल में अचानक लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन के बाद अन्सलीला गुफा के पंडाल में अचानक लगी आग
विज्ञापन
अन्तसलीला गुफा के पंडाल में लगी आग ।
- फोटो : Kurukshetra
सरस्वती तीर्थ पर चले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पर्यटकों के लिए बनाई अंतसलीला गुफा में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे ये कृत्रिम गुफा पूरी तरह से जल गई। बता दें कि मेले का समापन बुधवार को हो चुका है,लेकिन समापन के अगले दिन भी मेला क्षेत्र में काफी चहल पहल रही। सुबह साढ़े 10 बजे जब गुफा में आग की लपटे उठी तो लोगों में हड़कंप मच गया। इस अन्तसलीला गुुफा को विशेषतौर पर महोत्सव में आने वाले पर्यटकों धरती के नीचे बहने वाली सरस्वती नदी व ऐतिहासिक स्थल की जानकारी देने के लिए तैयार किया था।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मेला क्षेत्र में मौजूद दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह कृत्रिम गुफा जलकर राख हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुफा में आग की लपटें उठती देख पुलिसकर्मी आनंद बख्शी ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। उनके साथ ही डयूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी कृष्ण कुमार ने सर्तकता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया और पूरा पंडाल जलकर राख हो गया। मामले की सूचना पाकर एसडीएम डॉ. संजय कुमार मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए। पुलिसकर्मी आनंद बख्शी ने बताया कि गत बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का समापन हो चुका था। लेकिन अभी भी कई स्टॉल लगे हुए है और लोग खरीददारी कर रहे है। जिसके चलते उनकी डयूटी मेले क्षेत्र में लगी हुई थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह गुफा से कुछ ही दूरी पर ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण गुफा के पंडाल में आग लग गई। अचानक पंडाल में आग की लपटे उठती देख वह पंडाल के पास पहुंचे और आग लगे टेंट के कपड़े को को नीचे गिराने का प्रयास किया, लेकिन हवा के कारण तब तक आग पूरे पंडाल में फैल गई। इसी दौरान पंडाल से कुछ दूरी पर मौजूद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पंडाल पूरी तरह से जल गया। गनीमत रही कि इस दौरान पंडाल के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि गुफा के साथ ही मुख्य मंच के लिए पंडाल लगाया गया था। गनीमत रही कि आग उस पंडाल तक नहीं पहुंची। बता दे 27 जनवरी से शुरु हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का बुधवार को ही समापन हुआ था। महोत्सव में विशेष रुप से पर्यटकों के लिए अन्सलीला गुफा को तैयार किया गया था ताकि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को गुफा में धरातल के नीचे बहने वाली सरस्वती नदी व ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी मिल सकें। इस गुफा को बांस व पराली से निर्मित करने के बाद टेंट से ढ़का गया था। बुधवार को महोत्सव के समापन के बाद मेला क्षेत्र में ज्यादा भीड़ नहीं थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
शॉर्ट सर्किट से नहीं लगी आग: गुलशन
महोत्सव में बिजली का ठेका लेने वाले गुलशन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग नहीं लगी है, क्योंकि उस समय उसने बिजली की सप्लाई बंद करवा रखी थी और उसके वर्कर बिजली की तारों उतार रहे थे।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों की होगी जांच: संजय कुमार
मामले को लेकर एसडीएम डॉ. संजय कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने पंडाल में आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए है। आग से कितना नुकसान हुआ है। इसका आंकलन करना अभी मुश्किल है। जांच के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जाएगा।