फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire caused by short circuit in rice mill, tare, rice and shed burnt to ashes

राइस मिल में शॉट सर्किट से लगी आग, बारदाना, चावल व शेड जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in rice mill, tare, rice and shed burnt to ashes
Fire caused by short circuit in rice mill, tare, rice and shed burnt to ashes - फोटो : Kurukshetra
शाहाबाद। दोपहर करीब दो बजे जोगी माजरा रोड स्थित राइस मिल में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आग से अंदर रखा बारदाना, चावल व शेड जलकर राख हो गया। मिल संचालक हरप्रीत सिंह ने बताया कि आग से करीब 80 से 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दमकल गाड़ियां देरी से पहुंची, जिस कारण समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मिल में करीब दो बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी और अंदर रखे बारदाना ने आग पकड़ ली। इसकी सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। बताया कि फायर ब्रिगेड के आने से पहले मिल कर्मचारी स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की और आग को फैलने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed