फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fire, bus, gt road, passenger, kurukshetra

आधी रात जीटी रोड पर चलती बस में लगी आग, धू-धू कर जली

Wed, 04 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 04 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
fire, bus, gt road, passenger, kurukshetra
fire in bus - फोटो : Amar Ujala
जीटी रोड पर सोमवार को आधी रात के समय उस समय हड़कंप सा मच गया जब पंजाब रोडवेज की चलती हुई एक बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही समय के दौरान पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस पूरी तरह से जल गई। गनीमत रही कि इसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की एक बस नंबर पीबी 32 एल 9946 हर रोज की तरह करीब डेढ़ बजे दिल्ली से पंजाब के नवांशहर जा रही थी। बस पिपली से कुछ आगे गांव मसाना के समीप पहुंची ही थी कि अचानक आग लग गई। जिसे देख बस चालक रणजीत सिंह ने तुरंत बस को रोक दिया और परिचालक जगपाल सिंह के साथ मिलकर बस में रखे पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नियंत्रण में नहीं आई और कुछ ही समय के दौरान पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। चालक व परिचालक की सूझबूझ के चलते बस में सवार करीब आठ यात्रियों को तत्काल ही बस से नीचे सुरक्षित उतार दिया गया।
विज्ञापन


कई यात्री उस दौरान नींद में भी थे और इनमें बस में लगी आग को देखकर हड़कंप मच गया। यात्रियों में काफी समय तक भय का माहौल सा बना रहा तो वहीं घटना की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी। पिपली सदर थाना से तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। उधर इस घटना से जीटी रोड पर कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई और राहगीर बस में लगी आग को देखने के लिए जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे लगी आग, नहीं चला पता
बस चालक रणजीत सिंह और परिचालक जगपाल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से जाते समय पिपली में एक ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद वह कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि बस में बोनट के पास अचानक ही कुछ आग लग गई। उन्होंने बस में पीने के लिए रखे पानी से आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक भड़क गई और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग कैसे लगी, यह वे भी समझ नहीं पाए है। बस में कोई खराबी भी नहीं थी और ही ऐसी कोई आशंका थी। बस चालक व परिचालक का कहना है कि बस में जहां उनका व कई यात्रियों का सामान जल गया वहीं उनकी कुछ नकदी व टिकटें भी आग की भेंट चढ़ गई।  


किसी यात्री को नहीं हुआ जानी नुक् सान : एसएचओ
थाना प्रभारी दिलीप राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग इंजन में किसी फाल्ट की वजह लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इस घटना से किसी भी यात्री को जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कई यात्रियों ने बताया है कि उनका कुछ सामान अंदर रह गया, जो जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed