फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire broke out in ten slums in Kurukshetra, controlled by two fire brigade vehicles

Kurukshetra: दस झुग्गियों में लगी आग, फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों से पाया काबू; शार्ट सर्किट की आशंका

Tue, 14 May 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 May 2024 11:56 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में झुग्गियों के ऊपर से बिजली की तारें गुजर रही हैं, जिसकी वजह से तारे स्पार्किंग होकर आग लग गई। आग कुछ ही पलों में इस तरह भड़क गई कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सामान निकालने का मौका नहीं मिला। सारा सामान जलकर राख हो गया हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in ten slums in Kurukshetra, controlled by two fire brigade vehicles
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र में गुरुद्वारा छठी पातशाही के साथ सटी थीम पार्क में मंगलवार सुबह स्थित झुग्गियों में आग लग गई, जिससे करीब 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाडि़या मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग लगते ही झुग्गियों में रह रहे लोग बाहर निकल आए और कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं, आग ने कुछ ही सेकेंड में विकराल रूप धारण कर लिया। सामान का बचाव करने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद सोमबीर ने बताया कि झुग्गियों के ऊपर से बिजली की तारें गुजर रही हैं, जिसकी वजह से तारे स्पार्किंग होकर आग लग गई। आग कुछ ही पलों में इस तरह भड़क गई कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सामान निकालने का मौका नहीं मिला। सारा सामान जलकर राख हो गया हैं।
विज्ञापन


बेटे को दवा दिलाकर लौटी तो सब कुछ राख हो चुका था : काजल
काजल ने बताया कि उनका छोटा बीमार था, वह अस्पताल में दाखिल था। बेटे का इलाज कराने अस्पताल में गई हुई थी। घर आकर देखा तो सारा सामान जलकर राख हो गया। यह हालात देख वह सन्न रह गई। अब वह अपने बच्चों को कड़ी गर्मी व धूप से बचाने के लिए कहां लेकर जाएं, समझ नहीं पा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed