फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire broke out in four Tudi wells, loss worth thousands

Kurukshetra News: चार तूड़ी के कूपों में लगी आग, हजारों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in four Tudi wells, loss worth thousands
इस्माईलाबाद। रोशनपुर रोड पर स्थित दीवान काॅलोनी में आग लगने से तूड़ी के चार कूप जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण चूल्हे से उठी चिंगारी मानी जा रही है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीवान कालोनी वासी पिंकी रानी पत्नी रणदीप सिंह के काॅलोनी के निकट ही तूड़ी के चार कूप बांध रखे थे। इन कूपों में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही लोगों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी। आग की सूचना पर पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लोगों व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक काफी हद तक कूप जल गए थे। पिंकी देवी ने आग लगने का कारण निकट के एक घर में एक महिला द्वारा चूल्हे में खाना बनाना बताया। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चूल्हे से ही उठी चिंगारी के कारण आग लगी होगी। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर जांच करने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग किसी अन्य कारण से भी लग सकती है। ऐसे में किसी एक महिला पर आरोप लगाना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed