फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire breaks out in stubble stock of Sanson Paper Industries, loss of 80 lakhs

सैनसन पेपर इंडस्ट्रीज के पराली भंडार में लगी आग, 80 लाख का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in stubble stock of Sanson Paper Industries, loss of 80 lakhs
Fire breaks out in stubble stock of Sanson Paper Industries, loss of 80 lakhs - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। सैनसन पेपर इंडस्ट्रीज बाखली के पराली के स्टाक में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मिल प्रबंधक आरके चोपड़ा ने बताया कि धान व गेहूं के सीजन में मिल की ओर से किसानों से पराली व फसल अवशेषों की खरीद की जाती है। इसे मिल के आसपास पड़ी खाली जगह में स्टोर किया जाता है। इन अवशेषों का इस्तेमाल मिल के कार्य में पेपर व बिजली बनाने में किया जाता है।
विज्ञापन

दोपहर अचानक इस स्टॉक में आग भभक उठी। मिल के मजदूरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि इसके आसपास कोई नहीं जा सका। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां कैथल, गुहला चीका, थानेसर और पिहोवा से मौके पर पहुंची। देर शाम तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे। मिल प्रबंधकों के मुताबिक लगभग 80 लाख रुपये का स्टाक आग में जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed