फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire breaks out in electrical shop, loss worth lakhs

Kurukshetra News: बिजली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in electrical shop, loss worth lakhs
शाहाबाद। आग में जला  दुकान में रखा सामान।
शाहाबाद। ईदगाह रोड स्थित बोबी इलेक्ट्रिकल नामक बिजली की दुकान में रविवार अलसुबह आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने करीब चार घंटे तक कड़ी मशक्कत कर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकान मालिक बॉबी ने बताया रात लगभग 2:15 बजे उनके पास किसी पड़ोसी का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है, लेकिन जब वह दुकान पर पहुंचे तो आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। उन्होंने तत्काल ही सूचना डायल-112 और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया लेकिन आग भड़कती देख कुरुक्षेत्र से भी दमकल विभाग की एक गाड़ी को बुलाना पड़ा और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया इस आग से उनके लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सामान के अलावा दुकान पर रखे सभी बही खाते भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed