फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire breaks out at sweet shop due to short circuit.

Kurukshetra News: मिठाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at sweet shop due to short circuit.
कुरुक्षेत्र/पिपली। सिंधी स्वीट्स में वीरवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग सबसे पहले पहली मंजिल पर रखे खाली मिठाई के डिब्बों और फोम में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग फैलते हुए एसी यूनिट तक पहुंच गई, जिससे लपटें और तेज हो गईं और एसी में धमाके होने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को पहली मंजिल के शीशे तोड़ने पड़े, ताकि अंदर तक पहुंचकर प्रभावी ढंग से राहत कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

जिला दमकल अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उन्होंने कहा कि समय रहते दमकल टीम के पहुंच जाने से आग को अन्य कमरों और भवन के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान बच गया। उन्होंने यह भी बताया कि सिंधी स्वीट्स के पास फायर एनओसी नहीं थी और न ही आग पर काबू पाने के लिए कोई उपकरण पाए गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा अपने बेटे साहिल सुधा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed