फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire breaks out and burns, Kurukshetra

आग लगने से फाने और तूड़ी जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out and burns, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव सुजरी में आग लगने से दो एकड़ खेत के फाने और छह एकड़ की तूड़ी जल गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियोें ने ग्रामीणोें की मदद से आग पर काबू पाया।
तेज हवा के कारण आग को फैलती देख आसपास के किसानों ने कंबाइन से गेहूं की कटाई शुरू करा दी। इस दौरान ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, मगर आग को भड़कते देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अचानक गाड़ी का पानी खत्म हो गया, जिससे किसानों के भी हाथ पांव फूलने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी पानी लेकर पहुंची। किसानों ने आग बुझाने के अपने प्रयास जारी रखा। इससे साथ साथ लगते खेत में आग को फैलने से रोक दिया गया और एक बड़ा नुकसान टल गया।

गांव कलाल माजरा के किसान गुरचरण सिंह ने बताया कि उसके खेत सुजरी डेरा के पास सड़क के साथ लगते है। आशंका है कि किसी राहगीर ने जलती बीड़ी सिगरेट को खेत में फेंक दिया, जिससे फानों ने आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना मिली तो कई किसान खेतों में पहुंच गए और आग बुझाने के काम में जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई और सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियोें ने ग्रामीणोें की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान के अनुसार उसका 80-90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed