{"_id":"692f47b4d7de7129540a7ff1","slug":"fir-will-be-registered-for-breaking-seal-on-private-property-without-permission-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-146363-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिना इजाजत निजी संपत्ति पर लगी सील तोड़ी तो दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिना इजाजत निजी संपत्ति पर लगी सील तोड़ी तो दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में शिकायत सुनते हुए खाद्य उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर। संवाद
कुरुक्षेत्र। विष्णु कॉलोनी में एक निजी संपत्ति के कब्जे पर चल रहे विवाद में एसडीएम के माध्यम से लगाई गई सील को तोड़ना अब भारी पड़ेगा। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके लिए खाद्य मामले मंत्री राजेश नागर ने आदेश दिए हैं।
वे मंगलवार को देर सायं नए लघु सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए विष्णु कॉलोनी के सोम प्रकाश के मामले की सुनवाई कर रहे थे।
उन्होंने आदेश दिए कि बिना सरकारी आदेशों के मकान में कब्जा करने से संबंधित दस्तावेज भी प्रशासनिक अधिकारी हासिल करेंगे और पूरे मामले की जांच भी की जाएगी। जांच के लिए समिति के दो गैर सरकारी सदस्य हरीश अरोड़ा व मनिंद्र छिंदा को भी शामिल किया गया। बैठक में 17 में से सात शिकायतें मौके पर निपटाई गईं और अन्य के लिए अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने लाडवा की महावीर कॉलोनी निवासी सोनू नारंग की शिकायत पर आदेश दिए कि राशन डिपो की सप्लाई के मामले में डीएफएससी की ओर से निरीक्षक नवीन व अशोक हुड्डा को जारी किए गए स्पष्टीकरण पर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा जाए, अगर जवाब संतोषजनक न मिले तो कार्रवाई की जाए। मामले में एसडीएम पंकज सेतिया की ओर से की गई जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं और डीएफएससी की ओर से हाउस के समक्ष अनियमितताओं को स्वीकारा गया।
राज्यमंत्री ने शिकायतकर्ता सोनू नारंग की शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए एक महिला के विवाह होने के बाद भी गांव में रहने और डिपो चलाने के मामले में जांच के आदेश दिए। इसके साथ ही अंशुल गर्ग राशन डिपो धारक के पिता के आधार कार्ड पर पिछले आठ साल से राशन डिपो चलने और अंशुल गर्ग की वर्ष 2024 में मृत्यु की जानकारी न होने और मृत्यु के बाद भी डिपो चलने के मामले की भी जांच के आदेश दिए गए।
राज्यमंत्री ने छोटा बाजार निवासी भीम सिंह चावला की शिकायत पर जांच करने और दो गैर सरकारी सदस्यों को जांच में शामिल करने, गांव भूखड़ी निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर आगामी दो माह में 33 लाख की अनुमानित राशि से सड़क निर्माण करने, गांव बोडी निवासी बाला देवी की शिकायत का समाधान करने के लिए एसडीएम थानेसर को जिम्मेवारी सौंपने के निर्देश दिए।