Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR registered against middle-aged man for committing obscene acts with an 11-year-old child

Yamuna Nagar News: अश्लील हरकतें करने के आरोप में अधेड़ पर प्राथमिकी

Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against middle-aged man for committing obscene acts with an 11-year-old child
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकतें करने के आरोप में बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने अधेड़ पर प्राथमिकी दर्ज की है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पाली को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा गली में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी पाली वहां आया। वह बच्चे से बातें करने लगा और कुछ देर बाद उसने बच्चे से अश्लील हरकतें की। घर पहुंचने पर बच्चे ने इसके बारे में मां को बताया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। गांधी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed