फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   FIR lodged for attempting to sell NRI's plot using fake documents

Kurukshetra News: फर्जी दस्तावेज से एनआरआई का प्लॉट बेचने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 07 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for attempting to sell NRI's plot using fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 निवासी एक एनआरआई ने अज्ञात व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट को बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-13 निवासी गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे कई सालों से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने करीब छह साल पहले सेक्टर-7 में एक प्लॉट खरीदा था और उसके बाद वे अमेरिका चले गए। इसके बाद वे यहां नहीं लौटे और न ही किसी को अपनी प्रॉपर्टी बेचने का हक दिया। दिसंबर 2025 में उनकी मां के पासएक चेकबुक पहुंची, जिस पर अकाउंट नंबर अलग था। यह देख कुछ आशंका हुई तो उन्होंने छानबीन शुरू की। पता चला कि किसी ने उनके प्लॉट को बेचने का प्रयास किया, जिसके लिए आरोपी ने पहले बैंक खाता खुलवाया और फिर चैकबुक भी जारी कराई। जांच में सामने आया कि उनका प्लॉट किसी को ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed