फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Financial assistance is being given to students of deprived sections under Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme: Sonu Bhatt

डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत वंचित वर्गों के छात्रों को दी जा रही आर्थिक सहायता : सोनू भट्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance is being given to students of deprived sections under Dr. Ambedkar Meritorious Scholarship Scheme: Sonu Bhatt
कुरुक्षेत्र। वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों के हितों में प्रदेश सरकार द्वारा डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी मेधावी छात्र की आर्थिक कारणों से पढ़ाई प्रभावित न हो। यह योजना सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से चलाई जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। अनुसूचित वर्ग के जिन शहरी विद्यार्थियों के कक्षा दसवीं में 70, कक्षा बारहवीं में 75 व स्नातक कक्षाओं में 65 प्रतिशत अंक हैं, वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार गांवों में अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में 60, बारहवीं में 70 व स्नातक कक्षा में 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग-ए के शहर में रहने वाले विद्यार्थी ने मैट्रिक में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। पिछड़ा वर्ग-बी के शहरी छात्र या छात्रा के मैट्रिक में 80 एवं ग्रामीण विद्यार्थी के 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए, तभी वह योजना का पात्र होगा। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों को आठ हजार रुपये दसवीं पास होने पर, एससी आवेदक को बारहवीं पास करने पर आठ से 10 हजार रुपए तथा स्नातक पास होने के बाद नौ से 12 हजार रुपए आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed