फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Film actress Meenakshi Sheshadri will drench the International Geeta Mahotsav with the pastimes of Shri Krishna.

Kurukshetra News: श्री कृष्ण की लीलाओं से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को सराबोर करेंगी फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Film actress Meenakshi Sheshadri will drench the International Geeta Mahotsav with the pastimes of Shri Krishna.
कुरुक्षेत्र। अ​भिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें इस बार प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी अपने डांस ड्रामा के जरिये श्री कृष्ण की लीलाओं से सराबोर करेंगी। यही नहीं प्रख्यात कवि कुमार विश्वास भी अपनी रचनाओं के जरिये गीता संदेश देंगे। साथ ही कई अन्य नामचीन चेहरे भी पहुंचेंगे, जो अपनी-अपनी प्रस्तुति के जरिये गीता संदेश प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मीनाक्षी शेषाद्रि व कुमार विश्वास की ओर से सहमति मिल चुकी है। कई अन्य अतिथि व दूसरे कलाकारों के भी नाम तय हो चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में होने वाली पत्रकार वार्ता में पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। हालांकि अभी केडीबी अधिकारी उक्त दोनों नामचीन चेहरों के कार्यक्रमों को लेकर खुलकर नहीं बोल रहे लेकिन संभावना जताई जा रही है कि गीता जयंती के दिन 11 दिसंबर को ये अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की सभी मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही होंगी।
विज्ञापन

केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि महोत्सव के मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों के आगमन को लेकर अभी कार्यक्रम तय नहीं हो पाए हैं लेकिन अगले दो से तीन दिन में इस रूपरेखा को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed