फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fifth Haryana International Film Festival from May 18, Kurukshetra

पांचवां हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 18 मई से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fifth Haryana International Film Festival from May 18, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पांचवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन 18 से 22 मई तक भरत मुनि रंगशाला हरियाणा कला कृति भवन में किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस समारोह का आयोजन संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में होगा।
फेस्ट को लेकर कला कीर्ति भवन में सोमवार को बैठक हुई। हपरिषद के निदेशक संजय भसीन ने बताया कि इस महोत्सव में देश-विदेश की 75 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी और कार्यक्रम में बॉलीवुड के साथ-साथ विदेशी कलाकार भी शामिल होंगे। संस्कृति सोसायटी फॉर आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट के अध्यक्ष एवं फेस्टिवल के निदेशक धर्मेंद्र डांगी ने बताया कि फेस्ट में 28 देशों से आईं 24 भाषाओं की 75 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इन फिल्मों की अवधि पांच मिनट से लेकर दो घंटे तक होगी।
विज्ञापन

इस बार की थीम आजादी का अमृत महोत्सव होगा। फेस्ट में ग्लोबल वार्मिंग, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, आधुनिक शिक्षा में सिनेमा का योगदान, फिल्म मेकिंग और रोजगार आदि विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पेंटिंग एग्जीबिशन, बुक एग्जीबिशन, लोकनृत्य, कवि सम्मेलन, हरियाणवी स्टार नाइट व हरियाणवी फैशन शो विशेष आकर्षण रहेंगे। एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है। इस बार की फोकस कंट्री यूएसए होगी। इस मौके पर राजकुमार सैनी, नकुल देव, तान्या, डॉ. आबिद, सुरेंद्र पाल, मुकेश ग्रोवर, अभिषेक, दीपचंद, आशीष, चंद्रशेखर, विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed