{"_id":"66d900021d05df7a1100a1d4","slug":"fifth-accused-of-theft-from-house-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-123535-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर से चोरी करने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर से चोरी करने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिहोवा। छह महीने पहले घर से विदेशी मुद्रा और जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक निवासी पिहोवा के कब्जे से 12.850 ग्राम चोरीशुदा जेवर बरामद हुए। अब तक मामले में पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
थाना सदर में सात मार्च को दर्ज शिकायत में चननपुरा छैलो निवासी एक महिला ने बताया था कि उसकी बहन अपने परिवार के साथ जर्मनी से अपने घर आई थी। छह मार्च को वह अपनी बहन के साथ अपने गांव चली गई थी। इस दौरान चोर उसकी बहन के घर का ताला तोड़कर जेवर व विदेशी मुद्रा चोरी कर फरार हो गए थे। शिकायत मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने 20 मार्च को आरोपी जगदीश व अखिलेश पासवान को प्रोडक्शन वारंट पर और 26 मार्च को आरोपी गुरवीर सिंह उर्फ बीरू व संदीप उर्फ संजू को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सोने के जेवर बरामद किए थे। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अभिषेक का गिरफ्तार किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
नशे की गोलियों की तस्करी करने वाला पकड़ा
कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर 29 जुलाई को रेलवे रोड पर परशुराम चौक के पास नाकाबंदी कर मानिक क्वात्रा को उसकी कार समेत काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1070 प्रतिबंधित नशे की गोलियां बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशे की गोलियां सप्लाई करने के आरोपी सतीश कुमार निवासी आलमपुर को पकड़ लिया।