फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fifth accused involved in supply of narcotics arrested, on remand

नशीले पदार्थ सप्लाई करने के मामले में संलिप्त पांचवा आरोपी काबू, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused involved in supply of narcotics arrested, on remand
दो साल पहले जीटी रोड पर एक ढाबे से बरामद 10.38 क्विंटल चूरा पोस्त और 34 किलो गांजा बरामदी के मामले में संलिप्त पांचवें आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर एक हजार रुपये इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी रिंकू राम उर्फ रिंकू वासी ठसका खादर यमुनानगर को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड लिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 30 अक्तूबर 2020 को जिला पुलिस को जीटी रोड पर नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर बिक्री की सूचना मिली थी। छापामारी के दौरान एक ढाबे के पीछे बने गोदाम से 10 क्विंटल 38 किलो चूरापोस्त और 34 किलो गांजा बरामद हुआ था। इसके अलावा पैकिंग करने की दो मशीन, चार कट्टे खाली पॉलीथिन भी मिली थी। पुलिस ने ढाबा संचालक रोशन वासी धंतौड़ी, फिरोज खान वासी मलकपुर यमुनानगर और संदीप वासी भगवानपुर को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद मामले में दो अगस्त 2021 को सीआईए एक ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू सुजान वासी अकाली जिला आगर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करके नौ दिन पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर एक कार व 50 हजार रुपये बरामद हुए थी। आरोपी के खिलाफ जिला जींद में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन केस दर्ज हैं। मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी टीम ने पांचवें आरोपी रिंकू राम उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा। इस पर अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed