{"_id":"623f72350e983f5e2d72ecf3","slug":"fifth-accused-arrested-for-robbing-businessman-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1030049194","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को लूटने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को लूटने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने देसी कट्टे के बल पर मूंगफली व्यापारी से तीन लाख 40 हजार रुपये लूटने के पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ गौरा वासी रामनगर उंचा चांदना (यमुनानगर) के कब्जे से छह हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रामकिशोर वासी खुर्ददत्ताचोली जिला अलीगढ़ (यूपी) ने 14 फरवरी को लाडवा पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि वह मूंगफली का व्यापार करता है और उसकी घेसपुर चुंगी जठलाना रादौर में ठहिया रहता है। उसके सामने ही रिंकू वासी खुर्दबन की हेयर ड्रेसर की दुकान है। रिंकू के पास गौरव वासी घड़ौली (अंबाला) भी काम करता था, जो रिंकू का रिश्तेदार है। उसने गौरव से ट्रैक्टर खरीदने का जिक्र किया था। इस पर गौरव ने 11 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक ट्रैक्टर की फोटो भेजी थी। इसकी कीमत चार लाख रुपये से ऊपर थी।
गौरव ने यह ट्रैक्टर तीन लाख 40 हजार रुपये में दिलाने का आश्वासन दिया था। उसकी बातों में आकर वह अपने पिता सोहन लाल से तीन लाख 40 हजार रुपये लेकर अपने भाई गोपी वासी लाडवा के पास पैसे रख दिए थे। 13 फरवरी को दोपहर करीब पौने एक बजे वह अपने भाई गोपी तथा गौरव के साथ पैसे लेकर बाइक पर ट्रैक्टर देखने जा रहे थे। जैसे ही वह लोग धनोरा-लाडवा रोड पर पहुंचे तो अचानक से दो सफेद गाड़ियां उनके पास आकर रुकी, जिसमें से चार- पांच लोग उतरे और उसकी कनपटी पर देसी कट्टा रख धमकी दी।
विज्ञापन
इसी दौरान उनके साथ बाइक पर पीछे बैठा गौरव तीन लाख 40 हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया था। सीआईए एक ने 18 फरवरी को आरोपी गौरव वासी घड़ौली अंबाला, कुलदीप वासी गुढा को गिरफ्तार कर 20 हजार रुपये और 22 मार्च को आरोपी रविंद्र ,विक्रम वासी गुढा व तरुण वासी फालसंडा जट्टान को गिरफ्तार कर दो लाख 60 हजार रुपये बरामद किए थे। अब पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया है।