फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Festival of Lights of Shri Guru Nanak Dev

श्री गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव : नगर कीर्तन शोभायात्रा में जगे जो बोले सो निहाल के जयकारे से गूंजी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Festival of Lights of Shri Guru Nanak Dev
Festival of Lights of Shri Guru Nanak Dev - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा पहली पातशाही से महान नगर कीर्तन दरबार सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में पांच प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन दरबार में शीश नवाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। संगत ने पूरे उत्साह के साथ नगर कीर्तन में अपनी हाजिरी लगाई। इससे पहले धर्म प्रचार कमेटी सदस्य जत्थेदार तजिंद्रपाल सिंह लाडवा, एसजीपीसी के पूर्व सदस्य जत्थेदार तारा सिंह बचकी, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना सहित संगत ने अरदास की।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के आगे-आगे युवक-युवतियां झाडू लगाकर रास्ता साफ कर रही थी, जबकि जल छिड़काव के साथ फूल भी बरसाए जा रहे थे। इसके अलावा नगर के साथ चल रहे बैंड ने शबद गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संगत ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहेगुरु का जाप किया। नगर कीर्तन किरमिच रोड, चनारथल रोड, आकाश नर्सरी, गोबिंदगढ़, सलारपुर रोड, रेलवे रोड, कुटिया वाली गली, लाल सड़क, किला तेज प्रताप सिंह, छोटा बाजार, सीकरी चौक, शास्त्री मार्केट, बिरला मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में संपन्न हुआ। यहां पहुंचकर भव्य आतिशबाजी की गई। वहीं नगर कीर्तन के दौरान सिख नौजवानों ने गतके के जौहर दिखाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। शहर में जगह-जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। सजाए गए तोरण द्वारों पर पुष्प वर्षा के साथ संगत का अभिनंदन किया गया। संगत को चाय, ब्रेड-पकोड़ा, बिस्कुट, फल व प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बच्चों को बचपन से ही गुरबाणी से जोडे़ तो बुराइयों से लड़ने में बनेंगे सक्षम
वहीं धर्म प्रचार कमेटी सदस्य जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ने संगत को को गुरबाणी से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार देना है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने और आदर्श नागरिक बनाने का सबसे सरल माध्यम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी है। यदि बच्चों को बचपन में ही गुरबाणी से जोड़ दिया जाए, तो फिर वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ने में न केवल सक्षम बनेंगे, बल्कि कौम तथा देशहित में अपनी अहम भूमिका भी निभाएंगे। इस अवसर पर एसजीपीसी सब ऑफिस कुरुक्षेत्र एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. परमजीत सिंह सरोहा, प्रभारी परमजीत सिंह दुनिया माजरा, सुपरवाइजर सुखदेव सिंह, सिख मिशन सहायक प्रभारी जसबीर सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिंदर सिंह सहित संगत मौजूद रहीं।

Festival of Lights of Shri Guru Nanak Dev

Festival of Lights of Shri Guru Nanak Dev- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed