फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Female guest teachers to protest for regularization.

Kurukshetra News: नियमितीकरण के लिए महिला अतिथि अध्यापिकाएं करेंगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Female guest teachers to protest for regularization.
कुरुक्षेत्र। नियमितीकरण की मांग के लिए लघु सचिवालय में चल रहे अतिथि अध्यापकों के अनिश्चितकालीन धरने के बीच अब महिला अतिथि अध्यापिकाएं भी आंदोलन की कमान संभालेंगी। धरना स्थल से रविवार को घोषणा की गई कि 11 और 12 जुलाई को प्रदेशभर से सैकड़ों महिला अतिथि अध्यापिकाएं कुरुक्षेत्र पहुंचकर प्रदर्शन करेंगी। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश लागू नहीं किए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के 13वें दिन भी जारी धरने पर बैठे अतिथि अध्यापकों ने कहा कि हम 2014 की नियमितीकरण नीति की सभी शर्तें पूरी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भी नियमितीकरण के पक्ष में फैसले दे चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक उन्हें लागू नहीं कर रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद अतिथि अध्यापक नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं। अब महिला अध्यापिकाएं भी आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाएंगी और 11 व 12 जुलाई के प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed