फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Female gangster arrested for getting girls to do immoral work

Kurukshetra News: युवतियों से अनैतिक काम करवाने वाली महिला सरगना गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Female gangster arrested for getting girls to do immoral work
कुरुक्षेत्र। युवतियों से अनैतिक काम कराने के मामले में आरोपी महिला सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला दो महीने से फरार चल रही थी। पुलिस ने आरोपी निशा हाल निवासी जीरकपुर (पंजाब) के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद ने बताया कि 26 मार्च को सीआईए-दो को सूचना मिली थी कि अनैतिक काम करवाने के लिए पंजाब से चार युवतियां लाई गई हैं। इन युवतियों को ग्राहक के इंतजार में ब्रह्मसरोवर के किरमिच साइड वाले गेट के पास पार्किंग में दो गाड़ियों में बैठाया गया है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी करके पार्किंग में खड़ी स्कोडा व स्विफ्ट कार की जांच की थी। जांच करने पर गाड़ियों से चार युवतियां बरामद हुई थीं।
विज्ञापन

अदालत के आदेश से इन युवतियों को वन-स्टॉप सेंटर में छोड़ा गया था, वहीं पुलिस ने थाना केयूके में मामला दर्ज कर आरोपी चांदराम उर्फ अजय निवासी सोनीपत, राजीव कुमार उर्फ संजय निवासी कुरुक्षेत्र भारत भूषण उर्फ सोनू निवासी नीलोखेड़ी (करनाल) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में शामिल नितिन निवासी नीलोखेड़ी व मुख्तियार सिंह निवासी शरीफगढ़ को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से नितिन व मुख्तियार सिंह को कारागार भेजकर आरोपी चांदराम, राजीव व भारत भूषण को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि यह अनैतिक काम महिला निशा कराती थी। अभी तक आरोपी महिला फरार चल रही थी। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए-दो की टीम ने आरोपी निशा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed